Like Us Here
किसुन संकल्प लोक
  • होम
  • हमारे बारे में
  • रचनाएँ
    • कवियों की सूची >
      • रामकृष्ण झा 'किसुन' >
        • मनुक्ख जिबेत अछि
        • जिनगी : चारिटा द्रिष्टिखंड
        • उग रहा सूरज …
        • ‘किसुन जी’ क दृष्टि आ मूल्य-बोध
        • मृत्यु
      • राजकमल चौधरी >
        • प्रवास
        • वयः संधि , द्वितीय पर्व
        • द्रौपदी सँ विरक्ति
        • अर्थ तंत्रक चक्रव्यूह
        • तुम मुझे क्षमा करो
        • पितृ-ऋण
        • जेठ मास का गीत
        • कोशी-किनारे की सांझ
        • राजकमल चौधरी की मैथिली कविताएं : गांव के बार&
      • नंदिनी पाठक >
        • दिल की जमीं
        • अथक प्रयास
        • स्नेह सुगंध
        • स्नेह
        • भीर भावना क़ी
        • प्रकाशित आत्मा
        • नेपथ्य
        • जिन्दगी शहर की
        • छीटे मनोरथ के
        • आसमा से
        • धृष्टता
        • गवाही
        • अग्निदीक्षा
        • उपेक्षा
        • उसड़ संगति
      • आर.सी. प्रसाद सिंह >
        • जीवन
        • तुम्हारी प्रेम-वीणा का अछूता तार
        • जीवन का झरना
        • नए जीवन का गीत
        • चाँद को देखो
      • प्रो. मायानंद मिश्र >
        • आस्था
        • युग वैषम्य
        • हे आबेबला युग
        • मानवता
        • साम्राज्यवाद
      • अनुप्रिया >
        • अकेला बूढा
        • वजूद तुम्हारा
        • एक बार मुस्कुराना
        • डाकिया
        • कौन
        • अधूरा सपना
        • तुम
        • मेरी कहानी
        • प्रेम
        • घर में शब्द
        • उन्मुक्त
        • तुम
        • डायरी
        • देह
        • भगजोगनी
        • बेनाम पते की चिट्ठियां
        • पैबंद लगे सपने
        • माएं
        • बिरवा
        • क्यूँ
        • एक पिता
        • उम्मीद
        • अपने ही विरुद्ध
        • तुम्हारे इंतजार में
        • कौन हो तुम
        • मेरा मन
        • मैं और तुम
        • जाने क्यूँ >
          • अधूरे सवाल
        • अन्धकार
        • सूरज
        • कौन
        • जिन्दगी
        • मेरा अकेलापन
        • मेरी आहटें
        • तुम और मैं
      • जीवकांत >
        • इजोरियामे नमरल आर्द्रांक मेघ
        • सीमा
        • परिवार
        • सौन्दर्य-बोध
      • डा. गंगेश गुंजन >
        • आत्म परिचय : युवा पुरुष
        • अनुपलब्ध
        • पीड़ा
        • बंधु चित्र
        • एक टा कविता
        • गोबरक मूल्य
      • नचिकेता >
        • भूख बँटे पर
        • दरख्तों पर पतझर
        • जेहन में
        • खुले नहीं दरवाज़े
        • किसलय फूटी
        • कमरे का धुआँ
        • उमंगों भरा शीराज़ा
      • नामवर सिंह >
        • दोस्त, देखते हो जो तुम
        • कोजागर
        • पंथ में सांझ
        • धुंधुवाता अलाव
        • विजन गिरिपथ पर चटखती
        • पारदर्शी नील जल में
      • बाबा नागार्जुन >
        • नवतुरिए आबओं आगाँ
        • आन्हर जिन्दगी !
        • मनुपुत्र,दिगंबर
        • छीप पर राहऔ नचैत
        • बीच सड़क पर
        • जी हाँ , लिख रहा हूँ
        • सच न बोलना
        • यह तुम थीं
      • रामदेव झा >
        • मोन
        • निर्जल मेघ
        • फोटोक निगेटिव
        • काल-तुला
      • कुमार मुकुल >
        • सफेद चाक हूं मैं
        • हर चलती चीज
        • सोचना और करना दो क्रियाएं हैं
        • लड़की जीना चाहती है
        • प्‍यार – दो कविताएं
        • गीत
        • मैं हिन्‍दू हूँ
        • महानायक
        • बना लेगी वह अपने मन की हंसी
        • हमें उस पर विश्‍वास है
        • दिल्ली में सुबह
        • ज़िन्दगी का तर्जुमा
        • वॉन गॉग की उर्सुला
        • जो हलाल नहीं होता
        • न्यायदंड
        • मेरे रक्‍त के आईने में
        • पिता
        • समुद्र के ऑसू
        • यतीमों के मुख से छीने गये दूध के साथ…
        • बेचैन सी एक लड़की जब झांकती है मेरी आंखों मे&
        • कि अकाश भी एक पाताल ही है – कथा कविता
        • पूरबा हवा है यह
        • मनोविनोदिनी >
          • मनोविनोदिनी-1
          • मनोविनोदिनी-2
        • कवि रिल्‍के के लिये
        • आफिसिअल समोसों पर पलनेवाले चूहे
        • तुम्‍हारी उदासी के कितने शेड्स हैं विनायक ì
        • मुझे जीवन ऐसा ही चाहिए था…
      • तारानंद वियोगी >
        • ।।बुढबा नेता ।।
        • ।।बेबस जोगी ।।
        • ।।घर ।।
        • ।।कः कालः।।
        • ।।स्त्रीक दुनिञा।।
        • यात्रीजी की वैचारिकता
        • परम्परा आ लेखक – डॉ० तारानन्द वियोगी
        • मृतक-सम्मान
        • ककरा लेल लिखै छी
        • सुग्गा रटलक सीताराम
        • मेरे सीताराम(मैथिली कहानी)
        • नागार्जुन की संस्कृत कविता – तारानन्द विय
        • ।।गोनू झाक गीत।।
        • ।।जाति-धरम के गीत।।
        • ।।भैया जीक गीत।।
        • ।।मदना मायक गीत।।
        • गजल – तारानन्द वियोगी
        • गजल
        • केहन अजूबा काज
        • तारानन्द वियोगीक गजल
        • मैथिली कविता ।। प्रलय-रहस्य ।।
        • ।।प्रलय-रहस्य।।
        • ।।धनक लेल कविक प्रार्थना।।
        • ।।बुद्धक दुख॥
        • ।।गिद्धक पक्ष मे एकटा कविता।।
        • ।।विद्यापतिक डीह पर।।
        • ।।पंचवटी।।
        • ।।घरबे।।
        • ।।रंग।।
        • ।।संभावना।।
        • ।।सिपाही देखैए आमक गाछ।।
        • ।।जै ठां भेटए अहार ।।
        • ।।ककरा लेल लिखै छी ॥
        • ।।स्त्रीक दुनिञा।।
        • ।।घर ।।
      • रामधारी सिंह दिनकर >
        • मिथिला
        • परिचय
        • समर शेष है
        • परशुराम की प्रतीक्षा
        • परशुराम की प्रतीक्षा
        • परशुराम की प्रतीक्षा
        • रश्मिरथी – सप्तम सर्ग
        • रश्मिरथी -पंचम सर्ग
        • रश्मिरथी-चतुर्थ सर्ग
        • रश्मिरथी-तृतीय सर्ग
        • रश्मिरथी-द्वितीय सर्ग
        • रश्मिरथी – प्रथम सर्ग
      • विद्यापति >
        • कंटक माझ कुसुम परगास
        • आहे सधि आहे सखि
        • आसक लता लगाओल सजनी
        • आजु दोखिअ सखि बड़
        • अभिनव कोमल सुन्दर पात
        • अभिनव पल्लव बइसंक देल
        • नन्दनक नन्दन कदम्बक
        • बटगमनी
        • माधव ई नहि उचित विचार
      • कीर्ति नारायण मिश्र >
        • अकाल
      • मधुकर गंगाधर >
        • स्तिथि
        • दू टा कविता
        • प्रार्थना
        • मीत
        • जिनगी
      • महाप्रकाश >
        • जूता हमर माथ पर सवार अछि
      • हरिवंशराय बच्चन >
        • आ रही रवि की सवारी
        • है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
        • अग्निपथ
        • क्या भूलूं क्या याद करूँ मैं
        • यात्रा और यात्री
        • मधुशाला -1 >
          • 2
          • 3
          • 4
          • 5
          • 6
          • 7
        • मैं कहाँ पर, रागिनी मेरा कहाँ पर
      • जयशंकर प्रसाद >
        • आत्‍मकथ्‍य
        • आँसू -1 >
          • आँसू-2
          • आँसू-3
          • आँसू-4
          • आँसू-5
          • आँसू-6
        • प्रयाणगीत
        • बीती विभावरी जाग री
      • गजानन माधव मुक्तिबोध >
        • भूल ग़लती
        • पता नहीं...
        • ब्रह्मराक्षस
        • लकड़ी का रावण
        • चांद का मुँह टेढ़ा है
        • डूबता चांद कब डूबेगा
        • एक भूतपूर्व विद्रोही का आत्म-कथन
        • मुझे पुकारती हुई पुकार
        • मुझे क़दम-क़दम पर
        • मुझे याद आते हैं
        • मुझे मालूम नहीं
        • एक अरूप शून्य के प्रति
        • शून्य
        • मृत्यु और कवि
        • विचार आते हैं
      • अली सरदार जाफ़री >
        • मेरा सफ़र >
          • तरान-ए-उर्दू
          • हाथों का तराना
          • अवध की ख़ाके-हसीं
          • पत्थर की दीवार
          • लम्हों के चिराग़
        • एलान-ए-जंग
        • मेरा सफ़र.
        • वेद-ए-मुक़द्दस
      • गजेन्द्र ठाकुर >
        • धांगि बाट बनेबाक दाम अगूबार पेने छेँ
        • डिस्कवरी ऑफ मिथिला
      • पंकज पराशर >
        • आख़िरी सफ़र पर निकलने तक
        • पुरस्कारोत्सुकी आत्माएँ
        • बऊ बाज़ार
        • रात्रि से रात्रि तक
        • मरण जल
        • हस्त चिन्ह
      • मनीष सौरभ >
        • शाम, तन्हाई और कुछ ख्याल
        • सखी ये दुर्लभ गान तुम्हारा
        • मैं अभी हारा नही हू
        • क्या तुम् मेरे जैसी हो
      • जयप्रकाश मानस >
        • पता नहीं
        • मृत्यु के बाद
        • जाने से पहले
        • ऊहापोह
        • ख़ुशगवार मौसम
        • जब कभी हो ज़िक्र मेरा
        • लोग मिलते गये काफ़िला बढ़ता गया
        • आयेगा कोई भगीरथ
        • प्रायश्चित
        • अशेष
      • केदारनाथ अग्रवाल >
        • तुम भी कुछ हो
        • समुद्र वह है
        • वह चिड़िया जो
        • पूंजीवादी व्यवस्था
        • अन्धकार में खड़े हैं
        • प्रक्रति चित्र
        • मार्क्सवाद की रोशनी
        • वह पठार जो जड़ बीहड़ था
        • लिपट गयी जो धूल
        • आवरण के भीतर
        • काल बंधा है
        • कंकरीला मैदान
        • गई बिजली
        • पाँव हैं पाँव
        • बुलंद है हौसला
        • बूढ़ा पेड़
        • आओ बैठो
        • आदमी की तरह
        • एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!
        • घर के बाहर
        • दुख ने मुझको
        • पहला पानी
        • बैठा हूँ इस केन किनारे
        • वह उदास दिन
        • हे मेरी तुम
        • वसंती हवा
        • लघुदीप
        • एक खिले फूल से
      • डॉ.धर्मवीर भारती >
        • अँधा युग
      • सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला >
        • सरोज स्मृति
        • कुकुरमुत्ता
        • राम की शक्ति पूजा
        • तोड़ती पत्थर
      • कालीकांत झा "बूच" >
        • सरस्वती वंदना
        • गीत
        • आउ हमर हे राम प्रवासी
        • गौरी रहथु कुमारी
        • कपीश वंदना
      • जगदीश प्रसाद मण्‍डल >
        • एकैसम सदीक देश
        • मन-मणि
        • जरनबि‍छनी
        • गीत- १
        • गीत-२
      • वंदना नागर उप्पल >
        • रूह......
        • आखरी पल
        • जरा
        • शान
      • प्रियंका भसीन >
        • परिचय
  • उपन्यास
    • मायानंद मिश्र >
      • भारतीय परम्पराक भूमिका >
        • सुर्यपुत्रिक जन्म
        • भूगोलक मंच पर इतिहासक नृत्य
        • सभ्यताक श्रृंगार :सांस्कृतिक मुस्कान
        • भारतक संधान : इतिहासक चमत्कार
        • भारतमे इतिहासक संकल्पना
        • भारतीय इतिहासक किछु तिथि संकेत
        • भारतीय समाज : चतुर पंच
        • भारतीय आस्थाक रूप : विष्वासक रंग
        • पूर्वोत्तरक तीन संस्कृति - कौसल,विदेह,मगध
      • मंत्रपुत्र >
        • प्रथम मंडल
        • द्वितीय मण्डल
        • तृतीय मंडल
        • चतुर्थ मण्डल
        • पंचम मंडल
        • षष्ठ मण्डल
        • सप्तम मंडल
        • अष्टम मण्डल
        • नवम मंडल
        • दशम मंडल
        • उपसंहार
    • मुंशी प्रेमचन्द >
      • निर्मला >
        • निर्मला -1
        • निर्मला -2
        • निर्मला -3
        • निर्मला - 4
        • निर्मला - 5
        • निर्मला -6
        • निर्मला -7
        • निर्मला -8
      • नमक का दारोगा
      • ईदगाह
      • कफ़न
      • पंच परमेश्वर
      • बड़े घर की बेटी
      • ठाकुर का कुआँ
      • शूद्रा
      • पूस की रात
      • झाँकी
      • त्रिया-चरित्र
    • असगर वजाहत >
      • मन-माटी
      • ज़ख्म
    • वंदना नागर उप्पल >
      • अधुरा प्रेम-वंदना नागर उप्पल
  • योगदान कैसे करें
  • फोटो गैलेरी
  • आर्ट गैलेरी
  • वीडियो
  • संपर्क
  • ब्लॉग
  • वेब लिंक्स
  • सन्देश

आप वहां क्यों थीं मैडम?

2/28/2012

0 Comments

 
पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में सैंतीस वर्षीय एक स्त्री के साथ हुये सामूहिक बलात्कार के संदर्भ में एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि- ''सैंतीस वर्षीय यह स्त्री जो कि लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी और जिसके दो बच्चे भी हैं, आधी रात को क्लब में क्या कर रही थी?'' इसी दुर्भाग्यजनक घटना के संदर्भ में मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी ने भी यह कह कर तूफान खड़ा कर दिया कि बलात्कार की इस घटना के पीछे एक तरह की राजनीति है। कुल मिलाकर एक स्त्री जिसके जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया गया उसके प्रति किसी तरह की संवेदना कहीं नार नहीं आई उल्टे अप्रसांगिक प्रश्ों की झड़ी लगा दी गई। यह तो उस स्त्री के साहस की प्रशंसा करनी होगी कि उसने सामने आकर प्रेस और पुलिस को बयान दिये जिससे कि अगली कानूनी लड़ाई का रास्ता साफ हुआ। इसी तरह छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच पुत्रियों की हत्या इस कारण कर दी कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। दोनों ही मामलों की अभी तंफतीश की जा रही है और अंतिम निर्णय आना अभी बाकी है पर दोनों में ही 'स्त्री' को लक्ष्य बनाया गया है।
दरअसल, हमारे मध्यवर्गीय समाज को कुछ स्थूल और जड़ मान्यताओं के बीच जीने की आदत है। त्रासदी यह है कि उसके मन में इस स्थिति के लिये किसी तरह का पश्चाताप नहीं है या उसे बदलने की इच्छा नहीं है। विशेषत: नैतिकता के प्रश् को लेकर एक तरह के भ्रम को पाल कर रखने के लिए वह अभिशप्त है। नैतिक अथवा अनैतिक दोनों का भ्रम मूलत: स्त्री-पुरुष संबंधों के इर्द-गिर्द बुना गया है। यह भ्रम भी समाज में स्त्री की संपूर्ण उपस्थिति को लेकर नहीं है बल्कि उसकी देह के लिये ज्यादा है। नैतिकता और अनैतिकता और शालीनता या अश्लीलता के सारे प्रश् स्त्री की देह पर ही टिके हैं। यह त्रासद भी है और हास्यास्पद भी। पता नहीं स्त्री अपनी देह में ऐसा क्या लेकर जन्म लेती है कि उसकी देह के सामने उसका मन और उस की संवेदना और उसकी आत्मा से जुड़े सारे सवाल बौने हो जाते हैं और हमारा समाज, जिसमें कई बार स्त्रियां स्वयं भी शामिल होती हैं, केवल उस की देह के लिये कड़े उसूल तय कर देता है, जिनका अतिक्रमण या जिनकी सीमाएं शालीनता और अश्लीलता के मापदंड बन जाते हैं। इस पूरे गणित में हर जगह स्त्री को वस्तु में रूपांतरित कर दिया जाता है। हमारे धर्मग्रंथ भी यही सिखाते आए हैं कि पराई स्त्री को स्पर्श मत करो, युध्द में जीती गई स्त्रियों को बराबर-बराबर बांट दो, स्त्रियों को तलाक ऐसे नहीं, वैसे दो, जिस स्त्री की कोंख से बच्चा न हो वह डायन होती है इसलिए दूसरी स्त्री से अपना वंश चलाओ, वगैरह-वगैरह। यानि कि जो भी निर्णय लेना है पुरुष को ही लेना है, स्त्री को कुछ नहीं करना सिवाय पुरुष द्वारा लिये गये निर्णय का अनुसरण करने के। यह एक तरफा है। एक दृष्टि में यह विचार ही अपने आप में अश्लील है। इस बात को और अधिक गहराई से समझने के लिए हमें नैतिकता और सृजनात्मकता के अंर्तसंबंधों की खोज करनी पड़ेगी। वैसे साहित्य में यह मुद्दा नया नहीं है। इस पर सार्थक बहस भी हुई है। स्त्री को शताब्दियों से पर्दे में रखने और उसकी सहज मानवीय अभिव्यक्ति पर अंकुश लगाये रखने के चलते स्त्री की एक आंख भी घूरती हुई दिखाई दे जाती है तो भद्रजन असहज हो उठते हैं। उन्हें लगता है कि जैसे वे नंगे हो रहे हैं। भीतर के भय से मुक्ति  पाने के लिये वे स्त्री की आंख को ही अश्लील घोषित कर देते हैं। पश्चिम बंगाल के मंत्री महोदय ने यह काम किया है। उनके प्रश् ही अपने आप में अश्लील हैं। याें यह जानकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि इसी भद्र समाज में जिसमें कि स्त्री और पुरुष दोनों शामिल हैं, उन्हें बड़ा-बड़ा वर्ग अपने समर्थन में भी मिल जायेगा। मामले की पूरी तरह से छानबीन किये बिना यह सवाल उठा देना कि - ''सैंतीस वर्षीय वह स्त्री वहां क्यों थी, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया,'' अपने आप में एक अपराध है।
हर समाज के अपने जीवन-मूल्य होते हैं, अपनी नैतिकता होती है। महाराष्ट्र के विदर्भ में दलित समाज की अपनी नैतिकता है और उत्तराखंड में चकराता के आदिम समाज की अपनी एक पारंपरिक जीवन शैली है। हमारे शहरी कथित आधुनिक समाज की जीवन-शैली इनके साथ मेल नहीं खाती तो इसका अर्थ यह नहीं है कि शहर अधिक श्लील है, या नैतिक है या आधुनिक और न ही इसका अर्थ यह है कि मध्य भारत का आदिवासी समाज जिसकी उपस्थिति हमारे साहित्य में या पत्रकारिता में न के बराबर है उसकी नैतिकता कहीं गौण हो गई है। आदिवासी हमारे समाचारों में आते हैं तो दीगर कारणों से-धर्म-परिवर्तन की खबरों के साथ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शो-पीस या विकास की दौड़  में कथित रूप से पिछड़ेपन के नाम पर। आदिवासी स्त्री को हमारे शहरी मध्यमवर्ग ने कभी सम्मान के साथ नहीं देखा बल्कि अपनी कुदृष्टि के साथ उसकी देह की तरफ ही देखा है। उन्होंने कभी यह जानने की कोशिश नहीं की कि आदिवासी स्त्री, शहरी मध्य-वर्ग की पढ़ी-लिखी स्त्रियों के मुकाबले अधिक स्वतंत्र व गरिमा से भरा हुआ जीवन जीती हैं। बात यह है कि शहर का स्वभाव आदिवासी समाज को रास नहीं आता। इसलिये जहां-जहां सड़क जाती है आदिवासी अपने आप को भीतर जंगल की तरफ समेटने लगते हैं, क्योंकि जंगल उन्हें आकर्षित करता है, जंगल उन्हें अपना घर लगता है, जंगल उन्हें सुरक्षा देता है। वहां उनका सामना नैतिकता और अश्लीलता जैसे दुरूह शब्द-जाल से नहीं होता। शहर में नई-नई आई आदिवासी युवती जो कि शिक्षिका, नर्स, मजदूर या सिर पर टोकरी रखकर सब्जी-भाजी बेचने वाली कुछ भी हो सकती है, उसके साथ शहर में बदसलूकी होने की आशंका ज्यादा होती है। गजब यह है कि शहर की स्त्रियां जंगल में आदिवासी क्षेत्रों में जाने से डरती हैं और और इस बात को भूलती है कि उन भले लोगों के बीच वे अपने उन लोगों से ज्यादा सुरक्षित हैं जिन्हें वे शहरी और आधुनिक कहती हैं।
स्त्री की उपस्थिति ज्यों-ज्यों समाज में मुखर हो रही है, जिस तेजी के साथ स्त्री समाज के हर तरह के काम में अपनी योग्यता को स्थापित कर रही है, उतनी ही तेजी के साथ उसके यौन-उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, न केवल उसकी देह को लेकर बल्कि उसकी अस्मिता को लेकर ही कई तरह के सवाल उठाये जाते हैं। किसी भी सरकारी, गैर-सरकारी दफ्तर में स्त्री का संघर्ष उसके पुरुष सहकर्मियों के मुकाबले अधिक बड़ा होता है क्योंकि उसे तमाम नियम-कायदों के साथ  पुरुष की आंखों का सामना भी करना पड़ता है। वह दोहरा संघर्ष करती है। घर पर भी एक तरह के संघर्ष के बाद वह नौकरी पर आती है, नौकरी में उसे अपने स्त्री होने के प्रति लगातार सतर्क रहना होता है, और अगर वह अपने पुरुष सहकर्मियों के साथ बराबरी करते हुये कभी किसी एक ऐसी जगह पर पहुंच जाये जहां कि वह यौन-शोषण का शिकार हो जाये तो उसे उन प्रश्ों के उत्तर देने के लिये भी तैयार रहना पड़ता है जो पश्चिम बंगाल के मंत्री खुलेआम पूछ रहे हैं कि, आप वहां क्यों थीं मैडम?
उस स्त्री की संवेदना को पकड़ने की सख्त ारूरत है जो लगातार अपमान सहने और जीने के लिये अभिशप्त है पर उससे पहले यह आवश्यक है कि हमारा समाज नैतिकता के अपने मापदंडों को लेकर अपनी धारणा को एक सुस्पष्ट दिशा दे जिसमें स्त्री और पुरुष के लिये अलग-अलग मापदंड न हों।

                                                                                                        ------ तेजिन्दर गगन
0 Comments



Leave a Reply.

    Picture
    एक छोटा सा सजग प्रयास है मेरी ओर से की बची रहे ये धरती और उसकी सृजनात्मक क्षमता ...धरती के हरे सपनों को बचाने के लिए उठे मेरे हाथ आप सबका स्नेह और साथ चाहते हैं..उम्मीद है जल्द ही खिल उठेंगे सृजन के फूल हर आँगन में ...
    आभार    
    देवाशीष वत्स  

    Archives

    May 2013
    January 2013
    June 2012
    May 2012
    March 2012
    February 2012
    January 2012
    December 2011

    Categories
       
    किसुन संकल्प लोक   

    All

    RSS Feed


Powered by Create your own unique website with customizable templates.